10 सितंबर 2011 - 19:30

मिस्र में क्रांतिकारियों द्वारा ज़ायोन शासन के दूतावास पर आक्रमण के बाद, सरकार ने पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

मिस्र में क्रांतिकारियों द्वारा ज़ायोन शासन के दूतावास पर आक्रमण के बाद, सरकार ने पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के गृहमंत्री मन्सूर ईसावी ने देश के वर्तमान संकट की समीक्षा के लिए हाई अलर्ट घोषित किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को ज़ायोनी शासन के राजदूत क़ाहेरा से अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की ओर फ़रार हो गए है। ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री एहुद बराक ने अमरीका के युद्धमंत्री लियोन पनेटा से अपील की है कि वे क़ाहेरा में इस्राईल के दूतावास की रक्षा को सुनिश्चित बनाएं। ज्ञात रहे कि कल क़ाहेरा में जनता ने ज़ायोनी शासन के दूतावास की ओर मार्च किया जिस पर सुरक्षा बलों ने आक्रमण कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति हताहत और लगभग साढ़े चार सौ लोग घायल हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के कई वाहनों को आग लगा दी और इस्राईली दूतावास पर आक्रमण कर दिया। कुछ समाचारों के अनुसार मिस्र के क्रांतिकारियों ने इस्राईली दूतावास पर नियंत्रण कर लिया है और दूतावास में बड़ी संख्या में मौजूद दस्तावेज़ों को बाहर फेंक दिया।
समाचार समाप्त
......
166