9 सितंबर 2011 - 19:30

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने तुर्की में नैटो की प्रक्षेपास्त्रिक ढाल व्यवस्था की स्थापना की आलोचना की....

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने तुर्की में नैटो की प्रक्षेपास्त्रिक ढाल व्यवस्था की स्थापना की आलोचना की। 
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने अंकारा से इस्राईल के राजदूत को बाहर निकालने की तुर्क सरकार के निर्णय की सराहना की किंतु यह भी कहा कि तुर्की में नैटो की उपस्थिति से क्षेत्र के देशों की सुरक्षा ख़तरे में पड़ जाएगी। उन्होंने लीबिया के क्रान्तिकारियों के बारे में कहा कि इस देश में धर्म पर आधारित लोकतंत्र की स्थापना होनी चाहिए और क्रान्तिकारियों का यह प्रयास होना चाहिए कि पश्चिमी देशों को अपनी क्रान्ति को बंधक बनाने का अवसर प्राप्त न होने दें।
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने बहरैन में सुरक्षा बलों के हाथों 14 वर्षीय लड़के की शहादत का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बच्चे की शहादत से बहरैन में विरोध की नई लहर आरंभ हो गई है और जनता के पीछे हट जाने का शाही सरकार का अनुमान ग़लत सिद्ध हुआ।
समाचार समाप्त
.........
166