4 सितंबर 2011 - 19:30

सऊदी अरब में पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल लाहो अलैहि व आलिही वसल्लम की बेटी शहजादी हज़रत फातिमा और चार इमामों के मजारों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को शियों उलेमा और कई शिया संगठनों ने अलग-अलग.....

 भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना)की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल लाहो अलैहि व आलिही वसल्लम की बेटी शहजादी हज़रत फातिमा और चार इमामों के मजारों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को शियों उलेमा और कई शिया संगठनों ने अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किया। सऊदी हुकूमत ने सन 1926 में जन्नतुल बकी स्थित शहजादी हज़रत फातिमा, हज़रत इमाम हसन, हज़रत इमाम जैनुल आब्दीन, हज़रत इमाम मोहम्मद बाक़िर और हज़रत इमाम जाफर सादिक के मजारों को ध्वस्त करा दिया था। इसी सिलसिले में शनिवार को हजरतगंज स्थित इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद में मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी के नेतृत्व में हजारों शियों ने विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस निकालकर इमामबाड़ा शाहनजफ तक ले गये। जुलूस में लोग सीनाजनी करते चल रहे थे। इससे पूर्व मौलाना कल्बे जव्वाद ने ध्वस्त सभी मजारों के पुनर्निर्माण की मांग करते हुए सऊदी हुकूमत को चेतावनी दी कि अगर साल भर के भीतर मजारों की तामीर नहीं की गयी तो अगले वर्ष आज ही के दिन देश भर के मुसलमानों को लखनऊ में बुलाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।समाचार समाप्त........166