इस्राईल में लाखों लोगों ने जीवन यापन में बढ़ती समस्याओं से परेशान होकर सरकार विरोधी प्रदर्शन किये हैं।
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन अर्थात इस्राईल के तेलअबीब, हैफ़ा और बैतुलमुक़द्दस सहित विभिन्न क्षेत्रों में चार लाख से अधिक लोगों ने प्रदर्शन करके इस्राईल के प्रधानमंत्री नितिन याहू के विरुद्ध नारे लगाए और आर्थिक दशा को सुधारने की मांग की। छात्र संघ के नेता इसहाक़ शमूली ने प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा करते हुए कहा है कि अब तक हमें सरकार की ओर से कोई सकारात्मक उत्तर नहीं मिला इस लिए पीछे हटने का प्रश्न ही नहीं पैदा होता। इस प्रकार के व्यापक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए इस्राईली प्रधानमंत्री नितिनयाहू ने कहा कि उन्होंने आर्थिक समस्याओं पर विचार करने के लिए एक आयोग का गठन किया है किंतु प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नितिनयाहू समय नष्ट करने की नीति अपना रहे हैं।
समाचार समाप्त
........
166