30 अगस्त 2011 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से अकाल ग्रस्त सोमालिया के लिए मानवीय सहायता की आठवीं खेप भेजने की तय्यारी चल रही है......

इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से अकाल ग्रस्त सोमालिया के लिए मानवीय सहायता की आठवीं खेप भेजने की तय्यारी चल रही है। ईरान की रेड क्रेसेंट सोसायटी के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख पूया हाजियान ने कल प्रेस टीवी को बताया कि राजधानी तेहरान के पश्चिम में चालीस किलोमीटर पर स्थित पयाम हवाई अड्डे पर दो मालवाहक विमानों पर सोमालिया के लिए मानवीय सहायता की आठवी खेप लादी जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्सी टन की इस खेप में चिकित्सा सामग्री भी है जिसे सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एडेन-एडे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे रवाना किया जा रहा है। ज्ञात रहे सोमालिया, केन्या, जिबूती और इथोपिया में अकाल से एक करोड़ अट्ठारह लाख व्यक्ति प्रभावित हुए हैं जिसमें सोमालिया की स्थिति सबसे बुरी है जहां पिछले साठ वर्षों में अब तक का सबसे भीषण अकाल पड़ा है। समाचार समाप्त.....166