26 अगस्त 2011 - 19:30

बहरैन में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को शक्ति के माध्यम से कुचल डाला है

बहरैन में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को शक्ति के माध्यम से कुचल डाला है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी सुरक्षा बलों ने जिन्हें सऊदी अरब के सैनिकों का भरपूर समर्थन व सहायता प्राप्त है, राजधानी मनामा में रात को होने वाले जन प्रदर्शनों पर आक्रमण किए हैं। इन आक्रमणों का क्रम आज सुबह तक जारी रहा जिसके परिणाम स्वरूप अनेक प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने अनेक प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार भी कर लिया है। ज्ञात रहे कि ताज़ा प्रदर्शन, बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार द्वारा प्रतिष्ठित शीया धर्मगुरू शैख़ ईसा क़ासिम के अनादर के बाद आरंभ हुआ है। बहरैन के विधि मंत्री ने शैख़ ईसा क़ासिम पर आरोप लगाया है कि वे लोगों को सरकार के विरुद्ध उकसा कर देश में अशांति फैला रहे हैं।
समाचार समाप्त
.......
166