25 अगस्त 2011 - 19:30

विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर आज ईरान सहित विश्व के अनेक देशों में फ़िलिस्तीनियों से समर्थन और ज़ायोनियों के विरोध में जुलूस निकाले गए

विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर आज ईरान सहित विश्व के अनेक देशों में फ़िलिस्तीनियों से समर्थन और ज़ायोनियों के विरोध में जुलूस निकाले गए।इस्लामी गणतंत्र ईरान के सभी छोटे-बड़े नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने जुलूस निकाले तथा इस्राईल व अमरीका के विरुद्ध और फ़िलिस्तीनी जनता के पक्ष में नारे लगाए और मुसलमानों के पहले क़िबले अर्थात बैतुल मुक़द्दस की स्वतंत्रता पर बल दिया। नगरों में ये जुलूस नमाज़े जुमा के आयोजन स्थल पर जा कर समाप्त हुए जहां रोज़ेदार जनता ने नमाज़े जुमा अदा की। इस संबंध में सबसे बड़ा जुलूस राजधानी तेहरान में निकाला गया जिसमें दसियों लाख लोगों ने भाग लेकर फ़िलिस्तीन के संबंध में अपने इस्लामी एवं मानवीय कर्तव्य का निर्वाह किया। इसी प्रकार इराक़, लेबनान, सीरिया, मिस्र, पाकिस्तान, भारत, इंडोनेशिया और अनेक अन्य देशों में भी भव्य स्तर पर विश्व क़ुद्स दिवस मनाए जाने के समाचार मिले हैं। क्षेत्र के अरब देशों में इस अवसर पर विशेष उत्साह देखने में आया है क्योंकि इनमें से अनेक देशों से तानाशाही सरकारें समाप्त हो चुकी है।समाचार समाप्त.......166