25 अगस्त 2011 - 19:30

इराक़ में आतंकवादी आक्रमणों में कम से कम १२ व्यक्ति मारे गये........

इराक़ में आतंकवादी आक्रमणों में कम से कम १२ व्यक्ति मारे गये। प्राप्त समाचारों के अनुसार बग़दाद के उत्तरपूर्व में स्थित बाक़ूबा नगर के अलहदीद क्षेत्र में बम का एक विस्फोट हुआ जिसमें एक महिला व बच्चे सहित चार व्यक्ति हताहत हो गये। इसी प्रकार इस विस्फोट में सात व्यक्ति घायल भी हो गये। एक आत्मघाती आक्रमण अर्रोमादी नगर के उत्तर में एक चेक पोस्ट पर हुआ जिसमें ६ पुलिस कर्मी मारे गये। शेष व्यक्ति हिंसा की दूसरी घटनाओं में मारे गये। प्रतीय हो रहा है कि इराक़ से अमेरिकी सैनिकों के निकलने का समय निकट आने के बाद इस देश को अशांत दिखाने के उद्देश्य से आतंकवादी आक्रमणों में वृद्धि हो गयी है ताकि अतिग्रहणकारी अमेरिकी सैनिक इराक़ में अपनी उपस्थिति का औचित्य दर्शा सकें। समाचार समाप्त.........166