लेबनान ने लीबिया की अंतरिम राष्ट्रीय परिषद को मान्यता देते हुए कहा है कि वह लापता धर्मगुरु इमाम मूसा सद्र की स्थिति का पता लगाने के लिए उत्तरी अफ़्रीक़ी देश में आने वाले नए प्रशासन के साथ प्रयास करेगा। कल लेबनान में मंत्रीमंडल की बैठक के पश्चात जारी बयान में आया है कि लेबनान सरकार ने लीबिया में अंतरिम राष्ट्रीय परिषद को मान्यता देने का निर्णय किया है। इस बयान में आया है कि विदेश मंत्री अदनान मंसूर को लेबनानी अधिकारी और लीबिया के नए प्रशासन के बीच सहयोग की योजना सौंपी गयी है ताकि इमाम मूसा सद्र और उनके साथियों की स्थिति का पता चल सके। अदनान मंसूर ने कहा कि लेबनान सरकार ने इमाम मूसा सद्र और उनके साथियों का पता लगाने का प्रयास कभी नहीं छोड़ा और अब उनकी स्थिति का पता लगाने का वास्वतिक अवसर उपलब्ध है। ज्ञात रहे लेबनान के धर्मगुरु इमाम मूसा सद्र अपने दो साथियों के साथ 31 अगस्त 1978 को लीबिया से लापता हो गए थे।समाचार समाप्त........166
23 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 261702
लेबनान ने लीबिया की अंतरिम राष्ट्रीय परिषद को मान्यता देते हुए कहा है कि वह लापता धर्मगुरु इमाम मूसा सद्र की स्थिति का पता लगाने के लिए उत्तरी अफ़्रीक़ी देश में आने वाले नए प्रशासन के साथ प्रयास करेगा