23 अगस्त 2011 - 19:30

अतिग्रहणकारी इस्राईल के विरुद्ध फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध के समर्थन में अमरीका, कनाडा और अनेक योरोपीय देशों में अंतर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस पर रैलियां आयोजित होने का कार्यक्रम है

अतिग्रहणकारी इस्राईल के विरुद्ध फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध के समर्थन में अमरीका, कनाडा और अनेक योरोपीय देशों में अंतर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस पर रैलियां आयोजित होने का कार्यक्रम है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को जिसे जुमअतुल विदा कहा जाता है, फ़्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड, स्वीडन, स्पेन, पुर्तगाल और स्वीज़रलैंड में यह रैलियां निकलेंगी। इसी प्रकार अमरीका के मिशिगन, कैलीफ़ोर्निया व न्यूयार्क और कनाडा की राजधानी ओटावा भी वे स्थान हैं जहां लोग तेल अविव द्वारा फ़िलिस्तीनियों की भूमि के जारी अतिग्रहण पर अपना विरोध प्रकट करेंगे। ज्ञात रहे इस्लामी क्रान्ति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह ने अमरीका समर्थित ज़ायोनी शासन द्वारा फ़िलिस्तीन के बर्रबरतापूर्ण अतिग्रहण का विरोध करने व इस संबंध में जागरुकता पैदा करने के लिए पवित्र रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस घोषित किया था। इस वर्ष 26 अगस्त को विश्व क़ुद्स दिवस पर फ़िलिस्तीन की पीड़ित जनता के प्रति एकता दर्शाने के लिए दसियों लाख की संख्या में लोगों के रैलियों में भाग लेने की संभावना है।

समाचार समाप्त

.......

166