पुराने लखनऊ की फ़िज़ा हुई ग़मगीन
भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार पहले इमाम हज़रत अली (अ.) की याद में कल रात से लखनऊ में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया जो आगामी 21 रमज़ान (22 अगस्त) तक चलता रहेगा। हज़रत अली (अ.) के ग़म में पुराने लखनऊ की फ़िज़ा शुक्रवार शाम से ही सोगवार हो गई और मजलिस-मातम की सदाएं सुनाई देने लगीं। अक़ीदत मंदों ने हज़रत अली (अ.) की याद में मजलिसों में शिरकत कर हज़रत अली (अ.) का ग़म मनाया और सीनाज़नी की। पुराने लखनऊ में विक्टोरिया स्ट्रीट, बजाज़ा, काज़मैन, हुसैनाबाद, मुफ़्तीगंज सहित अन्य मोहोल्लों में मस्जिदों इमामबाड़ों तथा अज़ाख़ानों में मजलिसों का आयोजन किया गया। आलम में शबे ज़रबत ऐ मोमिनों आई है, की सदाएं लोगों को ग़मगीन कर रही थीं। हज़रत अली (अ.) की याद में होने वाली मजलिसों में काज़मैन रोड पर स्थित अज़ाखाना नवाब हसन में आज से 20 तारीख़ तक मजलिसों का सिलसिला चलता रहेगा। शबीहे रौज़ए काज़मैन में अन्जुमन काज़मिया की ओर से कल से शुरू होने वाली मजलिसों का सिलसिला 20 रमज़ान तक जारी रहेगा। कर्बला दियानुद्दौला और शबीहे रौज़ए हज़रत मुस्लिम में मजलिस को मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने सम्बोधित किया।समाचार समाप्त.........166
19 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 260741
पहले इमाम हज़रत अली (अ.) की याद में कल रात से लखनऊ में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया जो आगामी 21 रमज़ान (22 अगस्त) तक चलता रहेगा