बहरैन में जनता ने आज फिर प्रदर्शन करके अपनी लोकतांत्रिक मागें दोहराई। देश में आज लोगों ने जनाक्रोष दिवस मनाया और इसी संदर्भ में अनेक भागों में प्रदर्शन हुए। सूचना के अनुसार सऊदी सैनिकों और बहरैनी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन कारियों पर आंसू गैस के गोले फ़ायर किए। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि आले ख़लीफ़ा की शाही सरकार का अंत हो और देश में लोकतांत्रिक सरकार का गठन किया जाए, सभी राजनैतिक क़ैदियों को रिहा किया जाए और बहरैन से विदेशी सेनाओं तत्काल बाहर निकलें। ज्ञात रहे कि बहरैन में चौदह फ़रवरी से जनक्रान्ति जारी है जिसे कुचलने के लिए बहरैनी सरकार ने पड़ोसी अरब देशों की सहायता से बर्बरतापूर्ण कार्यवाहियां की हैं किंतु प्रदर्शनों को रोका नहीं जा सका है।
19 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 260692
बहरैन में जनता ने आज फिर प्रदर्शन करके अपनी लोकतांत्रिक मागें दोहराई। देश में आज लोगों ने जनाक्रोष दिवस मनाया