हज़ारों यमनी नागरिकों ने देश के विभिन्न भागों में रैलियां निकालीं और राष्ट्रीय परिषद के समर्थन की घोषणा की।राजधानी सनआ और दक्षिणी नगर तइज़्ज़ में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया और क्रान्ति तथा 143 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद के समर्थन में नारे लगाए। परिषद के गठन की घोषणा बुधवार को की गई है। राष्ट्रीय परिषद यमन को अली अब्दुल्लाह सालेह के शासन से मुक्ति दिलाने के लिए गठित की गई है। देश के विभिन्न संगठनों और दलों के 800 प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चयन किया है।राष्ट्रीय परिषद का गठन सालेह के 33 वर्षीय तानाशाही शासन के लिए करारा झटका है।समाचार समाप्त........166
19 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 260691
हज़ारों यमनी नागरिकों ने देश के विभिन्न भागों में रैलियां निकालीं और राष्ट्रीय परिषद के समर्थन की घोषणा की.......