16 अगस्त 2011 - 19:30

नेटो के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा है कि लीबिया में क्रांतिकारी राजधानी त्रिपोली के बहुत निकट पहुंच चुके हैं......

नेटो के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा है कि लीबिया में क्रांतिकारी राजधानी त्रिपोली के बहुत निकट पहुंच चुके हैं। नैटो के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में विद्रोहियों की कार्यवाही अब तक की सबसे बड़ी प्रगति है। लीबिया में विद्रोहियों ने त्रिपोली के पास रणनैतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दो नगरों ज़ाविया और ग़रियान पर नियंत्रण के दावे किए हैं। क्रांतिकारियों की राष्ट्रीय अंतरिम परिषद के नेता मुस्तफा अब्दुलजलील का कहना है कि युद्ध निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है और अगस्त में क़ज़्ज़ाफ़ी का पतन होगा । नेटो के अधिकारी ने क़ज़्ज़ाफी पर आरोप लगाया कि वे क्रांतिकारियों के विरुद्ध स्कड मिसाइल का प्रयोग कर रहे हैं।समाचार समाप्त.......166