प्राप्त सूचना के अनुसार एक बार फिर सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन में हज़ारों सीरिया वासियों ने रैली निकाली। दमिशक़ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हज़ारों की संख्या में सीरिया वासियों ने कल अपने राष्ट्रपति के समर्थन में रैली निकाली। इस रैली में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। सीरिया के तरतूस नगर में निकाली गई इस रैली में प्रदर्शनकारी बश्शार असद के समर्थन और देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप के विरोध में नारे लगा रहे थे। वह यह भी कह रहे थे कि हम राष्ट्रीय एकता को टूटने नहीं देंगे। ज्ञात रहे कि सीरिया की सरकार सशस्त्र असमाजिक तत्वों को देश में जारी हिंसा का कारण बताती है और उसका मानना है कि इस कार्य का निर्देशन सीरिया के बाहर से किया जा रहा है। उधर सरकार विरोधी गुटों का कहना है कि देश की अशांति में सुरक्षा बलों का हाथ है। समाचार समाप्त .... 166
16 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 260328
प्राप्त सूचना के अनुसार एक बार फिर सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन में हज़ारों सीरिया वासियों ने रैली निकाली