इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने क्षेत्र में इस्लामी चेतना को इस्लामी क्रांति के दौरान ईरानी राष्ट्र के महाआंदोलन से प्रेरित बताया है। वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने कल रात कुछ वरिष्ठ कवियों तथा इसी प्रकार अफ़ग़ानिस्तान और ताजेकिस्तान के फार्सी कवियों से एक भेंट में अपने भाषण के दौरान, वर्तमान युग की विशेषताओं और इस्लामी चेतना की ओर संकेत किया और कहा कि यह इस्लामी चेतना, ईरानी राष्ट्र के महा आंदोलन से प्रेरित है क्योंकि इस्लामी क्रांति वर्चस्वादी व्यवस्था के विरुद्ध आश्चर्यजनक घटना थी और इस परिवर्तन ने ईरानी राष्ट्र को अन्य राष्ट्रों के लिए आदर्श में बदल दिया। कवियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस्लामी क्रांति ने ज्ञान व कला को समाज के हर सदस्य तक पहुंचा दिया। समाचार समाप्त..........166
15 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 260050
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने क्षेत्र में इस्लामी चेतना को इस्लामी क्रांति के दौरान ईरानी राष्ट्र के महाआंदोलन से प्रेरित बताया है....