मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक और उनके दो बेटों जमाल और अला के विरुद्ध मुक़द्दमे की सुनवाई का दूसरा सत्र आज आरंभ होने जा रहा है। अला और जमाल पर भी मुबारक की भांति भ्रष्टाचार का आरोप है। हुस्नी मुबारक पर मिस्र की हालिया शांतिपूर्ण क्रान्ति के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकर्ताओं को मरवाने और अपने लंबे शासन काल में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप है। इसी प्रकार हुस्नी मुबारक पर पूर्व मिस्री गृह मंत्री हबीब अल अदली के साथ हत्या में सहअपराधी होने का भी आरोप हैं। हबीब अल अलदी को सत्रह वर्षों के कारावास का दंड दिया गया है। समाचार समाप्त......166
15 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 259804
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक और उनके दो बेटों जमाल और अला के विरुद्ध मुक़द्दमे की सुनवाई का दूसरा सत्र आज आरंभ होने जा रहा है