ईरान के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से मांग की है कि वे ब्रिटेन की अशांत स्थिति के कारण इस देश की यात्रा करने से बचें। विदेश मंत्रालय के एक बयान में ब्रिटेन की यात्रा करने वाले ईरानियों से मांग की गई है कि जो नागरिक ब्रिटेन की यात्रा करना चाहते हैं वे वर्तमान स्थिति में वहां की यात्रा पर न जाएं और यात्रा यदि बहुत आवश्यक हो तो वहां के सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें। इस बयान में ब्रिटेन में रहने वाले ईरानियों से अनुरोध किया गया है कि ब्रिटेन के वर्तमान संकट के संभावित ख़तरों से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए यथा संभव अशांत क्षेत्रों में न जाएं। ज्ञात रहे कि पुलिस के हाथों मार्क डोगान नामक एक अश्वेत युवा की हत्या के पश्चात शनिवार से ब्रिटेन में अशांति पाई जाती है। यह अशांति लंदन सहित ब्रिटेन के अन्य नगरों में भी फैल गई है। समाचार समाप्त.......166