इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने लदंन में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कार्यवाही में पुलिस से सहनशीलता की मांग की है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने लंदन में एक काले व्यक्ति की पुलिस के हाथों मौत के बाद आरंभ होने वाले प्रदर्शनों के बारे में लंदन सरकार से मांग की है कि वह प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध हिंसक कार्यवाही से बचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता करके इस क्षेत्र में शांति स्थापित करे।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार आशा प्रकट की है कि स्वाधीन मानवाधिकार संस्थाएं, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में आवश्यक जांच करके, काले युवक की पुलिस के हाथों मौत की वास्तविकताओं का पता लगाएंगीं।
समाचार समाप्त
.....
166