इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने तेल के साथ ही अन्य शेयर व्यवस्था आरंभ करने को, तेल मंडी पर साम्राज्यवादियों के वर्चस्व के अंत का एक मार्ग बताया ।
राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने आज नए तेल मंत्री रूस्तम क़ासेमी के परिचय के लिए आयोजित एक सामारोह में इस बात का उल्लेख करते हुए कि विश्व के प्रमुख शेयर बाज़ार साम्राज्यवादियों और अमरीकी व ज़ायोनी धनवानों के अधिकार में हैं कहा कि तेल के मुक़ाबले में अन्य शेयर बाज़ार आरंभ करके इस अधिपत्य का अंत किया जा सकता है।
राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने अमरीका की मुद्रा नीतियों की ओर संकेत करते हुए कहा एक रिपोर्ट के अनुसार अमरीका ने हालिया दिनों में ३२ हज़ार अरब डालर से अधिक के नोट छापे हैं जिसकी अदाएगी उसके लिए संभव नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका विश्व का सबसे बड़ा क़र्जदार है उसके बाद जापान और फिर युरोपीय देश हैं जबकि ईरान और तुर्की का नाम इस सूचि में सबसे नीचे है।
समाचार समाप्त
.....
166