6 अगस्त 2011 - 19:30

इस्लामी गणंतत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र की संस्कृति व सभ्यता सदैव ईश्वरीय, मानवीय और सभी मनुष्यों से संबंधित रही है।

इस्लामी गणंतत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र की संस्कृति व सभ्यता सदैव ईश्वरीय, मानवीय और सभी मनुष्यों से संबंधित रही है। 
राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने आज पश्चिमी ईरान के किरमानशाह प्रान्त में एक उद्योगिक परियोजना के उद्धाटन के अवसर पर कहा कि ईरान की भूमि, पूरे इतिहास में विचार व चिंतन तथा ईश्वरीय मान्यताओं का गढ़ रही है और ईरान सदैव मानवीय कल्याण में व्यस्त रहा है। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने ईरान को अन्य राष्ट्रों के आकर्षण का केन्द्र बताया और कहा अन्य राष्ट्र ईरानी राष्ट्र की प्रगति से बहुत प्रसन्न होती हैं और उनका विश्वास है कि ईरान की घटनाएं ऐसी हैं जो विश्व के भविष्य की दिशा निर्धारित करेंगी। राष्ट्रपति ने कहा कि सब से अधिक लंबे समय तक ईरान का अतिग्रहण हुआ है किंतु इस क्षेत्र की संस्कृति अतिग्रहकारियों को भी अपने रंग में रंगने में सफल हुई जिसका अर्थ यह है कि ईरान की समृद्धि, प्रगति और शक्ति पूरी मानवता के हित में है।
समाचार समाप्त
........
166