बहरैन में मानवाधिकार आयोग के प्रमुख ने कहा है कि इस देश के क्रांतिकारियों का आंदोलन आरंभिक दिनों की भांति जारी है। नबील रजब ने प्रेस टीवी के साथ साक्षात्कार में कहा कि बहरैन में आपात काल लागू हुए पांच- छः महीने का समय बीत रहा है फिर भी क्रांतिकारी जनता का आंदोलन अपने आरंभिक दिनों की भांति जारी है। उन्होंने कहा कि बहरैन में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों ,आपत्तियों तथा जेलों में बंद व्यक्तियों की भूख हड़ताल जारी रहने का एक कारण यह है कि क्रांतिकारी केवल तानाशाही सरकार के अंत के बारे में सोचते हैं और वे राजनीतिक मार्गों से आले ख़लिफ़ा की तानाशाही सरकार के बाक़ी रहने के विरोधी हैं। ज्ञात रहे कि बहरैन की जनता शांतिपूर्ण ढंग से इस देश की तानाशाही सरकार के स्थान पर प्रजातांत्रिक सरकार बहाल किये जाने की मांग कर रही है परंतु बहरैन की सरकार जनता की मांग पर ध्यान देने के बजाये उसका दमन कर रही है। समाचार समाप्त.......166
5 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 257880
बहरैन में मानवाधिकार आयोग के प्रमुख ने कहा है कि इस देश के क्रांतिकारियों का आंदोलन आरंभिक दिनों की भांति जारी है