अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के चौदह फ़रवरी की क्रांति के समर्थक नामक गठजोड़ ने एक बयान में इस देश की जनता से गुरुवार को बनीजमरा नामक गांव में भविष्य निर्धारण के अधिकार के शीर्षक के अंतर्गत धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस बयान में आया है कि यह प्रदर्शन आले ख़लीफ़ा शासन की जेल में बंद धर्मगुरु शैख़ मोहम्मद अली अलमहफ़ूज़ की जन्मस्थली बनीजमरा गांव में आयोजित होंगे। गठजोड़ के बयान में बल दिया गया है कि बहरैन की जनता भीषण गर्मी और रोज़ा रखने के बावजूद आले ख़लीफ़ा शासन, अतिग्रहणकारी सउदी अरब और जार्डन तथा पेनिन्सुला शील्ड फ़ोर्स के सैनिकों के विरुद्ध अपने शांतिपूर्ण संघर्ष को जारी रखेगी। .....166
3 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 257556
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के चौदह फ़रवरी की क्रांति के समर्थक नामक गठजोड़ ने एक बयान में इस देश की जनता से गुरुवार......