विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियां आईएईए के निरीक्षण में जारी हैं और वे पूर्ण नियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत अपने मार्ग पर आगे बढ़ रही हैं। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने आज पत्रकार सम्मेलन में एनपीटी से बाहर ईरान की परमाणु गतिविधियों के बारे में आईएईए के महानिदेशक यूकिया अमानो के बयान के बारे में कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियां पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण और आईएईए के नियमों के परिप्रेक्ष्य में हैं। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया की घटनाओं के बारे में कहा कि ईरान का विचार है कि अन्य देशों के आंतरिक मामलों में किसी भी प्रकार का विदेशी हस्तक्षेप क़ानूनी नहीं है और इस प्रकार के हस्तक्षेप से अन्य देशों के आतंरिक मामलों के समाधान में सहायता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को अपनी पिछली ग़लतियों से पाठ लेना चाहिए क्योंकि इस प्रकार के हस्तक्षेप से हानि सदैव आम जनता की होती है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार पेजाक आतंकवादी गुट के विरुद्ध कार्यवाहियों पर बल दिया। ........166