29 जुलाई 2011 - 19:30

फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री इस्माईल हनिया ने फ़िलिस्तीन के लिए राष्ट्रसंघ के प्रस्तावों को महत्वहीन बताया है....

फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री इस्माईल हनिया ने फ़िलिस्तीन के लिए राष्ट्रसंघ के प्रस्तावों को महत्वहीन बताया है। इस्माईल हनिया ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में एक विशेष समारोह में कहा कि फ़िलिस्तीन के बारे में राष्ट्रसंघ के दसियों प्रस्ताव पारित हुए हैं पंरतु उनमें से किसी एक का भी पालन नहीं हुआ है। इसी मध्य फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार के प्रमुख महमूद अब्बास ने इस्राईल के साथ वार्ता करने से इंकार कर दिया है। यह ऐसी स्थिति में है जब इस्राईल के राष्ट्रपति शिमोन पैरेज़ ने दावा किया था कि वार्ता के लिए फ़िलिस्तीन के स्वशासित प्रशासन और इस्राईल के मध्य संपर्क हो चुका है।........166