29 जुलाई 2011 - 19:30

ईरान में इराक़ के राजदूत मोहम्मद मजीद अश्शैख़ ने एक साक्षात्कार में आतंकवादी गुट एमकेओ के शेष रह गये सदस्यों को इराक़ से निकालने के बारे में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में कहा.....

इराक़ ने कहा है कि आतंकवादी गुट एमकेओ का देश से निकालना निश्चित है। ईरान में इराक़ के राजदूत मोहम्मद मजीद अश्शैख़ ने एक साक्षात्कार में आतंकवादी गुट एमकेओ के शेष रह गये सदस्यों को इराक़ से निकालने के बारे में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में कहा कि जारी वर्ष के अंत तक एमकेओ के सदस्यों को निकालने हेतु बग़दाद सरकार का निर्णय निश्चित है। उन्होंने इस बयान के साथ कि इराक़ से अमेरिकी सैनिकों के निकल जाने के बाद एमकेओ के सदस्यों के लिए स्थिति और कठिन हो जायेगी, कहा कि इराक़ में इस गुट की उपस्थिति अच्छी नहीं है और इराक़ी जनता के मध्य उसका कोई महत्व व स्थान नहीं है। उन्होंने बल देकर कहा कि इराक़ी संविधान के अनुसार किसी भी आतंकवादी गुट को पड़ोसी देशों के विरुद्ध गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जायेगी।.........166