27 जुलाई 2011 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने तेहरान -बगदाद संबंधों मंप विस्तार को दोनों देशों की जनता और क्षेत्रीय विकास के हित में बताया।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने तेहरान -बगदाद संबंधों मंप विस्तार को दोनों देशों की जनता और क्षेत्रीय विकास के हित में बताया। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने आज इराक़ के तेल मंत्री अब्दुलकरीम लईबी और विद्युत मंत्री रअद शल्लाल से तेहरान में भेंट के दौरान इस बात का उल्लेख करते हुए कि दोनों देशों के मध्य संबंध संस्कृति व धार्मिक आस्थाओं के आधार पर विस्तृत हुए हैं कहा कि ईरान व इराक़ के राष्ट्रों के हित व शत्रु संयुक्त हैं और इसी लिए दोनों देशों के सहयोग में विस्तार करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान और इराक़ अपार संभावनाओं के स्वामी हैं और यदि इन संभावनाओं को दोनों देशों और क्षेत्र के राष्ट्रों के हितों के लिए संयुक्त रूप से प्रयोग किया जाए तो कोई भी शत्रु धमकी द्वारा क्षेत्रीय राष्ट्रों पर अपनी इच्छा थोपने में सफल नहीं हो पाएगा। इस भेंट में इराक़ के तेल मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के मध्य बढ़ते सहयोग की ओर संकेत करते हुए इराक़ में पुनर्निमाण और सुरक्षा में ईरान के सहयोग पर सरकार और जनता के प्रति आभार प्रकट किया। इराक़ के तेल मंत्री ने कहा कि उनका देश ईरान के साथ संबंध विस्तार को विशेष महत्व देता है और सभी क्षेत्रों में ईरान के साथ संबंध विस्तार का संकल्प रखता है।.........166