राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने तेहरान में अफ़ग़ान संसद के विभिन्न आयोगों के अध्यक्षों से भेंट में कहा कि शत्रु क्षेत्रीय राष्ट्रों के बीच फूट डालने के प्रयास में हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों में विस्तार का समर्थन करते हुए कि आज साम्राज्यवादी व दोनों राष्ट्रों के शत्रु इन संबंधों को प्रभावित करने के प्रयास में हैं क्योंकि शत्रु जानते हैं कि विश्व पर वर्चस्व जमाने के लिए मध्यपूर्व पर वर्चस्व आवश्यक है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि जिस संपत्ति का कुछ पश्चिमी तथा वर्चस्ववादी देशों में ढेर लगा हुआ है वह राष्ट्रों के स्रोतों को लूटने का परिणाम है, कहा कि साम्राज्यवादियों ने विभिन्न देशों पर चढ़ाई कर इन देशों के स्रोतों व मानव संसाधनों को अपने उद्योगों को चलाने के लिए प्रयोग किया और इसके बदले में उन्हें कुछ नहीं दिया और यदि आज वर्चस्ववादियों को उन सभी श्रमिकों का अधिकार देना पड़ जाए तो उनके पास संपत्ति का कुछ नहीं बचेगा। डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने क्षेत्रीय देशों विशेष कर अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान और अरब देशों के बहुत ही मूल्यवान खानों से समृद्ध होने की ओर संकेत करते हुए कहा कि साम्राज्यवादी जानते हैं कि विश्व संपत्ति का बड़ा भाग इस क्षेत्र में है और इस क्षेत्र के राष्ट्र उन पर निर्भर हुए बिना इन संसाधनों से लाभ उठाकर अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं इसलिए वर्चस्ववादी एक सुनियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय देशों के विकास व प्रगति के मार्ग में रुकावट डालने के प्रयास में हैं। श्री अहमदी नेजाद ने अपने भाषण में एक स्थान पर लीबिया की निर्दोष जनता के जनसंहार की ओर संकेत करते हुए कहा कि साम्राज्यवादियों ने सुरक्षा परिषद बनायी ताकि इसकी आड़ में जो मनमानी चाहें करें। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से अफ़ग़ानिस्तान के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहकारिता दोनों व क्षेत्रीय राष्ट्रों के हित में है और हमे आर्थिक, राजनैतिक व सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में इस सहकारिता में विस्तार की आशा है। इस अवसर पर अफ़ग़ान संसद के विभिन्न आयोगों के प्रमुखों ने अपने देश की संसद का बैज उन्हें भेंट किया। ........166
25 जुलाई 2011 - 19:30
समाचार कोड: 255832
राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने तेहरान में अफ़ग़ान संसद के विभिन्न आयोगों के अध्यक्षों से भेंट में कहा कि शत्रु क्षेत्रीय राष्ट्रों के बीच फूट डालने के प्रयास में हैं।