25 जुलाई 2011 - 19:30

अमरीकी सेना ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी धन अन्ततः तालेबान के हाथ में जाता है।

अमरीकी सेना ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी धन अन्ततः तालेबान के हाथ में जाता है। वाशिंग्टन से फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी सेना ने रविवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि अमरीकी सरकार का धन जो वास्तव में अफ़ग़ानिस्तान में व्यापार में विकास के लिए लगाया जाता है अन्ततः तालेबान की जेब में पहुंच जाता है। अमरीकी सेना की एक वर्षीय जांच क परिणामों से पता चलता है कि इस समस्या के निवारण के लिए अमरीका और अफ़ग़ानिस्तान के प्रयास धीमी गति से आगे बढ़े हैं और यह धन, विभिन्न ठेकेदारों के साथ समझौतों के रूप में तालेबान की जेब में जाते हैं। अमरीकी सेना की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान में भवन निर्माण के लिए आवश्यक सामाग्री ढोने के एक दो अरब डालर के ठेके के कुल आठ ठेकेदारों में से कम से कम चार ठेकेदार, अफ़गानिस्तान की असुरक्षित सड़कों से अपने ट्रक गुज़ारने के लिए तालेबान को धन देते हैं। अमरीकी कांग्रेस में आर्थिक मामलों की निगरानी करने वाली समिति ने इसी प्रकार इस देश की सेना पर आरोप लगाया है कि वह व्यवहारिक रूप से तालेबान और उनके भ्रष्ट एजेन्टों की सहायता करती है ताकि सेना के लिए आवश्यक सामाग्री ले जाने वाले ट्रक तालेबान के आक्रमणों से सुरक्षित रह सकें।.....166