25 जुलाई 2011 - 19:30

सऊदी अरब में महिलाओं ने इस देश के कुछ विश्व विद्यालयों में भेदभाव के विरुद्ध प्रदर्शन किये।

सऊदी अरब में महिलाओं ने इस देश के कुछ विश्व विद्यालयों में भेदभाव के विरुद्ध प्रदर्शन किये। प्रेस टीवी के अनुसार मक्का नगर के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय उम्मुलक़ुरा में महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। हालिया दिनों में इस विश्वविद्यालय में लगभग तीन सौ किशोरियों के प्रवेश को रोक दिया गया था। इस से पूर्व भी सऊदी अरब में मानवाधिकार संघ ने एक बयान जारी करके इस देश में मानवाधिकारों के हनन पर चिंता प्रकट की थी और कहा था कि सऊदी अरब में महिलाएं, नौकरी, यात्रा और ड्रायविंग के अधिकार से वंचित हैं। इस बयान मे यह भी कहा गया था कि सऊदी अरब में महिलाएं नगर पालिका चुनाव में भी प्रत्याशी नहीं बन सकतीं। सऊदी अरब विश्व का वह एकमात्र देश हैं जहां पर महिलाओं को ड्रायविंग की भी अनुमति नहीं है।......166