21 जुलाई 2011 - 19:30

देश के विभिन्न भागों में बम धमाकों आतंक के गंम्भीर आरोपों के तहत जाँच एजेंसियां जिन ख़तरनाक आतंकवादियों को तलाश कर रहीं हैं....

2003 से हैं आतंकी घटनाओं में लिप्त  देश के विभिन्न भागों में बम धमाकों आतंक के गंम्भीर आरोपों के तहत जाँच एजेंसियां जिन ख़तरनाक आतंकवादियों को तलाश कर रहीं हैं उन मे दो महत्वपूर्ण नाम राम जी और संदीप के हैं जो 2003 से आतंकी घटनाओं में लिप्त हैं परन्तु अभी तक किसी भी प्रदेश की पुलिस इन्हे ग़िरफ़्तार नहीं कर सकी है। मुम्बई के हालिया धमाकों के सम्बन्ध में पुलिस पूर्ण रूप से सक्रिय है और मुख्य रूप से मुम्बई के मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रो में नज़र रखे है जबकि देश की मुख्य जाँच एजेंसी एन. आई. ए. आतंक  की संगीन वारदातों के आरोप में खतरनाक आतंकवादियों रामजी और संदीप की तलाश कर रही है। इन दोनो आतंकवादियों पर एन. आई. ए. ने दस दस लाख रुपये ईनाम का एलान किया है। सूत्रो के हवाले से खबर है कि ये आतंकी मालेगाँव बम धमाका 2008, हैदराबाद की मक्का मस्जिद बम धमाका 2008, दरगाह अजमेर शरीफ़ बम धमाका 2008 और समझौता एक्सप्रेस बम धमाका 2008 जैसे बड़े आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी हैं लेकिन आज तक ये आतंकी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मुम्बई के मुसलमानों का कहना है कि जाँच एजेंसियों को अपनी जांच का रुख़ उनका ओर भी मोड़ना चाहिये ताकि उन्हे सफलता मिल सके। 13 जुलाई को हुए  आतंकी हमले को एक सप्ताह हो चुका है परन्तु जाँच एजेंसियों को अभी तक कोई ठोस सुबूत नहीं मिल सका है परन्तु जाँच एजेंसियों ने दावा किया है कि वे जल्दी ही इस मामले की गुत्थी सुलझा लेगी।......166