ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाब ने अमरीका का एक पायलट रहित जासूसी विमान मार गिराया है।संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के सदस्य अली आग़ाज़ादे दफ़सरी ने मंगलवार को बताया कि अमरीकी ड्रोन विमान को मध्यवर्ती क़ुम प्रांत के फ़ोरदू परमाणु प्रतिष्ठान के निकट मार गिराया गया। अधिकारीने बताया कि अमरीकी विमान फ़ोरदू परमाणु प्रतिष्ठान की जासूसी के अभियान पर था।कल मंगलवार को ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने कहा था कि ईरान अपने परमाणु प्रतिष्ठानों में नई पीढ़ी की यूरेनियम संवर्धन सेन्ट्रीफ़्यूज मशीनें लगा रहा है।....166