अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह ने अपने कल के भाषण में कहा है कि जनप्रतिरोध आंदोलन कभी भी इस्राईल से विचलित नहीं हुआ और वह अमरीका समर्थित रफ़ीक़ हरीरी ट्राइब्यूनल से प्रभावित नहीं हो सकता। कल हिज़्बुल्लाह के शहीदों के परिजनों को संबोधित करते हुए कहा हिज़्बुल्लाह अंतर्राष्ट्रीय ट्राइब्यूनल के षड्यंत्र पर विजयी होगा और पहले से अधिक शक्तिशाली होकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले वर्ष भी आपको रफ़ीक़ हरीरी हत्याकाण्ड से सम्बंधित षड़यंत्र के बारे में अवज्ञत कराया था और आज फिर मैं घोषणा करता हूँ कि हम किसी भी अवस्था में इस षड़यंत्र के सम्मुख सेलेंडर नहीं होंगे और आज हिज़्बुल्लाह पहले से कहीं अधिक इस षड़यंत्र से मुक़ाबला करने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि इस षड़यंत्र का मुख्य कारण 33 दिवसीय युद्ध में जायोनी शासन की पराजय है जिसमें पूरी दुनिया इस्राईल के साथ थी और कुछ अरब देश भी उनका साथ दे रहे थे परन्तु ईश्वर की सहायता से हमनें विजय प्राप्त की।
...
166