ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाब के कमांडर ने बताया है कि इराक़ की सीमा के निकट स्थित आतंकवाद संगठन पजाक के एक ठिकाने पर नियंत्रण कर लिया गया है।सिपाहे पासदारान के कमांडर दिलावर रंजबरज़ादे ने सोमवार को कहा कि दक्षिण पश्चिमी ईरान में इराक़ी सीमा के निकट इस संगठन के साथ होने वाली झड़प में कई आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है।ज्ञात रहे कि पजाक नामक आतंकवादी संगठन इराक़ की सीमा से लगे ईरान के कुर्दिस्तान क्षेत्र में सक्रिय है।........166