16 जुलाई 2011 - 19:30

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई ने कहा कि पाकिस्तान के पास सभी समस्याओं से मुक्ति पाने का एक मात्र मार्ग इस्लाम से अपने गहरे संबंध को जारी रखना है....

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई ने कहा कि पाकिस्तान के पास सभी समस्याओं से मुक्ति पाने का एक मात्र मार्ग इस्लाम से अपने गहरे संबंध को जारी रखना है।तेहरान के दौरे पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने शनिवार की रात इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता भेंट की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ने कुछ शत्रुओं की ओर से पाकिस्तान की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए उत्पन्न हो जाने वाले खुले ख़तरों का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान की जनता तथा राष्ट्रीय एकता का सबसे बड़ा शत्रु पश्चिम और उनमें सबसे आगे अमरीका है। इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पाकिस्तान की जनता के संघर्ष के इतिहास मे मोहम्मद अली जेनाह तथा अल्लाम इक़बाल जैसी हस्तियां सामने आईं और पाकिस्तान की जनता के इस संघर्ष की सबसे स्पष्ट विशेषता उसका इस्लाम जुड़ा रहना है। इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने ईरान और पाकिस्तान की धार्मिक, एतिहासिक और सांस्कृतिक समानताओं का उल्लेख किया और पाकिस्तान की जनता की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान की जनता में इस्लाम के प्रति गहरी आस्था है तथा पाकिस्तान की हर प्रकार की सफलता और उन्नति ईरान की प्रसन्नता का कारण बनती है। इस मुलाक़ात में पाक राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने कहा कि इस्लाम से गहरा संबंध तथा मनुष्य की सफलता तथा कठिनाइयों से मुक्ति की भूमिका है।....166