15 जुलाई 2011 - 19:30

आज मिस्री की राजधानी क़ाहेरा, इस्कंदरिया और अलअरीश नगरों सहित इस देश के सभी प्रान्तों में लाखों की संख्या में मिस्री जनता सड़कों पर प्रदर्शन के लिए निकल आई

आज मिस्री की राजधानी क़ाहेरा, इस्कंदरिया और अलअरीश नगरों सहित इस देश के सभी प्रान्तों में लाखों की संख्या में मिस्री जनता सड़कों पर प्रदर्शन के लिए निकल आई और उसने हुस्नी मुबारक के विरुद्ध मुक़द्दमे में तेज़ी लाने और वर्तमान मिस्री प्रधान मंत्री एसाम शरीफ़ और उनके मंत्रीमंडल के सत्ता से हटने की मांग दोहराई। क़ाहेरा से इरना की रिपोर्ट के अनुसार ये विरोध प्रदर्शन क़ाहेरा के अत्तहरीर स्कवाएर और अन्य प्रांतों के मुख्य मैदानों पर जुमे की नमाज़ के पश्चात आरंभ हुए। प्रदर्शनकारियों ने पच्चीस जनवरी को मिस्री जनता के जनसंहार के ज़िम्मेदारों के विरुद्ध तेज़ी से कार्यवाही की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने एसाम शरीफ़ की सरकार पर क्रान्ति के विरोधियों के साथ साठगांठ का आरोप लगाया और मिस्र में एक असैनिक राष्ट्रपति परिषद के गठन की मांग की। पुलिस ने क़ाहेरा के सभी क्षेत्रों से ख़ुद को पीछे हटाते हुए इन क्षेत्रों की ज़िम्मेदारी सेना तथा जन समितियों के हवाले कर दी ताकि वे प्रदर्शनों का संचालन करें तथा पिछले शासन के दुष्ट तत्वों की ओर से हर प्रकार की कार्यवाही को रोकें। मिस्र के अलअरीश नगर में ये प्रदर्शन सीना क्रान्तिकारी समिति और क्रान्ति समर्थक समिति के अनुरोध पर आयोजित हुए जिसमें विभिन्न राजनैतिक दलों ने भाग लिया। अलअरीश में क्रान्ति समर्थिक समिति ने एक बयान जारी कर क्रान्ति के मार्ग से हटने की ओर से सचेत किया। इस बयान में कहा गया है कि मिस्र के भंग किए गए राष्ट्रीय दल के सदस्य, क्रान्ति को मार्ग से हटाने का प्रयास कर रहे हैं।........166