15 जुलाई 2011 - 19:30

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड की स्थिति मे सुधार होता दिख रहा है। बोर्ड मे नऐ चेयरमैन, वसीम रिजवी की नियुक्ति सरकार ने कर दी है..............

बोर्ड कर्मचारियों ने लिया हड़ताल खत्म करने का फैसलाभारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड की स्थिति मे सुधार होता दिख रहा है। बोर्ड मे नऐ चेयरमैन, वसीम रिजवी की नियुक्ति सरकार ने कर दी है। नवनियुक्त चेयरमैन, वसीम रिजवी ने बोर्ड कर्मचारियों से मिलकर उनके वेतन भुगतान को लेकर पिछली 7 जुलाई से चल रही तालाबन्दी खत्म कराई। नवनियुक्त चेयरमैन ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों का पिछले बक़ाया वेतन में से तीन माह का वेतन जल्दी ही भुगतान कराया जाएगा तथा बाक़ी वेतन का भुगतान ईद से पहले  कराने की कोशिश की जाएगी। उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि चेयरमैन के आश्वासन के बाद एसोसिएशन के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का फ़ैसला किया है।.........166