प्रेस टी वी की रिपोर्ट के अनुसार अहमद वली करजई को उनके बॉडीगार्ड ने उनके घर पर ही गोली मार दी.
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
कंधार प्रांत के सरकारी प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अहमद वली की उस वक्त हत्या कर दी गई जब उनके घर कई लोग जुटे थे.
शुरू में खबर आई कि अहमद वली के किसी दोस्त ने ही उन्हें गोली मार दी लेकिन बाद यह बताया गया कि उनके बॉडीगार्ड ने ही गोली मार दी है परन्तु अब यह ख़बर आई है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या की है.
अफगानिस्तान में काफी प्रभावशाली माने जाने वाले वली अहमद वली करजई के साथ कई विवाद भी जुड़े हुए थे.
उनकी हत्या कंधार में राष्ट्रपति हामिद करजई की स्थिति के लिये एक बड़ा नुकसान है.
कंधार में तालिबान की मजबूत पकड़ मानी जाती है और अफगानिस्तान में करीब एक दशक तक रहने के बाद नाटो की सेना वहां से निकलने की तैयारी कर रही है.
कंधार की प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता जालमय अयूबी ने बताया कि हम उनके शहीद होने की पुष्टि करते हैं.
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वली करजई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
अफगानिस्तान खुफिया एजेंसी राष्ट्रीय सुरक्षा महानिदेशालय पर एक अधिकारी ने बताया कि अहमद वली करजई की उनके घर पर अंगरक्षक ने नहीं बल्कि एक अतिथि ने स्थानीय समय के मुताबिक ग्यारह बजकर तीस मिनट पर गोली मारकर हत्या कर दी.
इस बीच अफ़ग़ान राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा है कि आतंकवाद अफ़ग़ानिस्तान के सभी वर्गों की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने काबुल में फ़्रान्सीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी के साथ एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में अपने भाई की हत्या की ओर संकेत करते हुए कहा कि प्रतिदिन अफ़ग़ानिस्तान में बड़ी संख्या में निर्दोष बच्चे, महिलाएं और पुरुष मारे जाते हैं। इस बीच नैटो के युद्धक विमानों ने आज प्रातः लूगर प्रांत के दो क्षेत्रों पर बमबारी की जिसके परिणाम स्वरूप सोलह व्यक्ति मारे गए जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
......
166