इस्राइल की कुख्यात ख़ुफिया एजेंसी मूसाद ने हिज़्बुल्ला के प्रमुख सय्दय हसन नसरुल्लाह की हत्या का षड़यंत्र रचा था जिसका पर्दा फ़ाश हो गया है इस बात का खुलासा लेबनान से प्रकाशित होने वाली पत्रिका अन्नशरह ने अपने ताजा प्रकाशन में किया है
पत्रिका ने इस्राइल के सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस्राइली अधिकारियों का विश्वास है कि हालिया पांच वर्षों के दौरान सय्यद हसन नसरुल्लाह ज़ायोनी राज्य के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हुए हैं और उन के प्रभावी भाषण इस्राइली जनमत को प्रभावित कर रहे हैं .
पत्रिका के अनुसार 33 दिवसीय युद्ध की समाप्ति के बाद से मूसाद रात दिन सय्यद हसन नसरुल्लाह की आवागमन और उनके आवास के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहा है.
इस्राइल के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ जनरल डॉन हालोट ने