10 जुलाई 2011 - 19:30

यमन में तानाशाह अली अब्दुल्लाह सालेह के सैनिकों के आक्रमण में दो सौ से अधिक लोग हताहत और घायल हुए हैं।प्रेस टीवी की रिपोर्ट अनुसार यमन के अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि क्रांतिकारियों पर सैनिकों की फ़ायरिंग में बारह व्यक्ति हताहत और 220 घायल हुए हैं।

यमन में तानाशाह अली अब्दुल्लाह सालेह के सैनिकों के आक्रमण में दो सौ से अधिक लोग हताहत और घायल हुए हैं।प्रेस टीवी की रिपोर्ट अनुसार यमन के अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि क्रांतिकारियों पर सैनिकों की फ़ायरिंग में बारह व्यक्ति हताहत और 220 घायल हुए हैं। यह ऐसी स्थिति में है कि कल भी राष्ट्रपति गारद ने तइज़ नगर में प्रदर्शनकारियों पर सीधे फ़ायरिंग की जिसमें कम से कम दो व्यक्ति हताहत और 11 घायल हो गए थे। इसी प्रकार यमन की सेना से अलग हो कर क्रांतिकारियों में शामिल होने वाले सैनिकों पर भी राष्ट्रपति गारद ने आक्रमण किया जिसमें अनेक लोग मारे गए। इस बीच यमन के एक विपक्षी नेता ने कहा है कि जनता पर पाश्विक आक्रमणों के कारण, अली अब्दुल्लाह सालेह पर अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय में मुक़द्दमा चलाया जाना चाहिए। .........166