10 जुलाई 2011 - 19:30

ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सेक्रेटरी सईद जलीली ने कहा है कि क्षेत्रीय राष्ट्रों का मानना ​​है कि ज़ायोनी शासन क्षेत्र में शांति के लिए बड़ा खतरा है। इसना की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सेक्रेटरी सईद जलीली.....

ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सेक्रेटरी सईद जलीली ने कहा है कि क्षेत्रीय राष्ट्रों का मानना ​​है कि ज़ायोनी शासन क्षेत्र में शांति के लिए बड़ा खतरा है।इसना की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सेक्रेटरी सईद जलीली ने आज तेहरान में तुर्की के विदेश मंत्री अहमद दाउद ओग़लो से मुलाकात में कहा कि क्षेत्र के देशों में मुसलमान जनता के आंदोलन, ज़ायोनी शासन, क्षेत्रीय षड़यंत्रकारियों और उनके समर्थकों के विरूद्ध हैं.सेक्रेटरी सईद जलीली ने ट्यूनीशियाई और मिस्री तानाशाह के शासनकालों के खात्मे की ओर संकेत करते हुए सावधान किया कि अमेरिका व ज़ायोनी शासन कोशिश कर रहे हैं कि आंदोलनों को पथभ्रष्ट करके इन देशों के ज़ायोनी शासन विरोधी क्षमताओ को कमज़ोर या पथभ्रष्ट कर दें। इस अवसर पर तुर्की के विदेशमंत्री अहमद दाउद ओग़लो ने क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले बदलाव की ओर संकेत करते हुए अंकारा और तेहरान के बीच लगातार वार्ता पर ताकीद करते हुए कहा कि क्षेत्र को एक नए परिवर्तन की आवश्यकता है जिसमें दूसरों के हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है।तुर्की के विदेशमंत्री अहमद दाउद ओग़लो ईरानी अधिकारियों से म़ुलाकात करने रविवार के दिन तेहरान पहुँचे।.......166