लाज़ेक़िया नगर में लाखों लोगों ने राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन में जुलूस निकाला। इस जुलूस में लोगों ने सोलह किलो मीटर लम्बा और चार मीटर चौड़ा राष्ट्र ध्वज उठा रखा था। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के सुधार कार्यक्रमों का समर्थन किया और अपने देश में बाहरी देशों विशेष कर अमरीका के हस्तक्षेप का विरोध किया। रिपोर्ट के अनुसार इसी प्रकार के प्रदर्शन हलब और कई अन्य नगरों में भी हुए हैं जिनमें राष्ट्रीय एकता पर बल देते हुए बाहरी हस्तक्षेप की निंदा की गई है।
.............
166