ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने अमरीका की ओर से ईरान के 50 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए जाने की कार्यवाही को निरर्थक प्रयास बताया है।लेबनान में चार ईरानी कूटनयिकों के अपहरण की 29वीं वर्षगांठ पर तेहरान में आयोजित विशेष कार्यक्रम के अवसर पर विदेश मंत्री सालेही ने कहा कि अमरीकी सदैव निरर्थक नीतियां अपनाते आए हैं जबकि ईरान पूरे वैभव के साथ प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है।विदेश मंत्री ने सालेही ने तुर्की के विदेश मंत्री अहमद दाऊद ओग़लू की तेहरान यात्रा के संबंध में कहा कि तुर्क विदेश मंत्री से क्षेत्रीय देशों विशेष रूप से सीरिया की प्रतिस्थितियों के बारे में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि सीरिया, तुर्की और ईरान की आपसी निकटता से क्षेत्र की शांति व सुरक्षा को बल मिलेगा।विदेश मंत्री सालेही यूरोपीय देशों की अपनी प्रस्तावित यात्रा के बारे में कहा कि वे सोमवार को स्लोवानिया और फिर आस्ट्रिया की राजधानी वियना जाएंगे। उन्होंने कहा कि ईरान यूरोप के लिए ऊर्जा आपूर्ति का अच्छा स्रोत है।उधर संसद में विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने कहा कि संसद में 26 अमरीकी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के विषय की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह 26 अमरीकी अधिकारी वे हैं जिनकी अबू ग़ुरैब तथा ग्वान्तानामो जेलों में क़ैदियों को अमानवीय यातनांए दिए जाने में भूमिका रही है।.....166
9 जुलाई 2011 - 19:30
समाचार कोड: 252604
ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने अमरीका की ओर से ईरान के 50 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए जाने की कार्यवाही को निरर्थक प्रयास बताया है।