6 जुलाई 2011 - 19:30

मुरादाबाद में आज फिर उस समय माहौल बिगड़ गया जब तस्लीम अहमद सैफ़ी के घर पर छापा मारते समय पुलिस द्वारा मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुर्आने मजीद का अपमान किया गया.....

भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना)संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार  मुरादाबाद में आज फिर उस समय माहौल बिगड़ गया जब तस्लीम अहमद सैफ़ी के घर पर छापा मारते समय पुलिस द्वारा मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुर्आने मजीद का अपमान किया गया। और उसके बाद मुसलमानों में आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस की इस कार्यवाही से नाराज़ लोग सड़कों पर निकल आए और नाराज़ जनता ने संभल रोड जाम कर दी, लोगों में आक्रोश इतना अधिक था कि पुलिस से मुठभेड़ के बाद जनता ने पुलिस की तीन गाड़ियों में आग लगा दी। घटना की सूचना पाते ही मौक़े पर पहुंचे डी आई जी और पुलिस अधिकारियों से भी लोगों की भिड़ंत हो गई जिसके परिणाम स्वरूप डी आई जी घायल हो गए। डी आई जी के घायल होने से मामला और गंभीर हो गया और पुलिस ने फ़ाएरिंग शुरू कर दी जिसके परिणाम स्वरूप जनता ने थाने में आग लगा दी। प्राप्त सूचना के अनुसार कुछ लोगों के मारे जाने की भी ख़बर है परन्तु पुलिस और  स्थानीय लोगों ने किसी के मारे जाने से इन्कार किया है यद्धपि दर्जन भर लोग घायल हुए हैं।

पुलिस द्वारा क़ुर्आन के अपमान और जनता की ओर फ़ाएरिंग करने से नाराज़ भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी।

....

166