5 जुलाई 2011 - 19:30

इराक़ की उच्च इस्लामी परिषद के एक सदस्य ने कहा है कि अब उनके देश में अमरीकी सैनिकों की कोई आवश्यकता नहीं है।

इराक़ की उच्च इस्लामी परिषद के एक सदस्य ने कहा है कि अब उनके देश में अमरीकी सैनिकों की कोई आवश्यकता नहीं है।सैयद फ़ुरात अश्शरा ने इराक़ में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति की समय सीमा बढ़ाए जाने संबंधी कुछ समाचारों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अब इराक़ी सुरक्षा बल इस बात में सक्षम हो चुके हैं कि अपने देश की सुरक्षा व्यवस्था को स्वयं संभाल लें अतः अब इराक़ में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि बग़दाद-वाशिंग्टन सुरक्षा समझौता, इराक़ में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति की समाप्ति का सबसे अच्छा मानदंड है जिसमें कहा गया है कि जारी वर्ष के अंत तक सभी अमरीकी सैनिकों को इराक़ से निकल जाना चाहिए। ज्ञात रहे कि उक्त समझौते के अनुसार इराक़ में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2011 है किंतु अमरीकी अधिकारी विभिन्न बहानों से इसकी समय सीमा में वृद्धि करने का प्रयास कर रहे हैं।

......

166