5 जुलाई 2011 - 19:30

बहरैन में सऊदी व बहरैनी सेना के पाश्विक आक्रमण जारी हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी व बहरैनी सैनिकों ने एक क्रांतिकारी नेता की शवयात्रा पर धावा बोल दिया

बहरैन में सऊदी व बहरैनी सेना के पाश्विक आक्रमण जारी हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी व बहरैनी सैनिकों ने एक क्रांतिकारी नेता की शवयात्रा पर धावा बोल दिया जिसके परिणाम स्वरूप अनेक लोग घायल हो गए। इसी के साथ अबू सबी व अबू क़ुव्वह नामक देहातों में भी जनता के प्रदर्शनों पर सऊदी व बहरैनी सेना ने पाश्विक आक्रमण किए हैं। इन दोनों देहातों में लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करके आले ख़लीफ़ा सरकार के सत्ता से हटने और अपने देश से सऊदी अरब के सैनिकों की वापसी की मांग कर रहे थे। दूसरी ओर विपक्षी दलों ने विदेशियों को बहरैन की नागरिकता दिए जाने के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय जांच की मांग की है। बहरैन में आले ख़लीफ़ा की सरकार जनसंख्या का अनुपात बिगाड़ने के लिए अन्य देशों के लोगों को बहरैन की नागरिकता दे रही है।

......

166