4 जुलाई 2011 - 19:30

आज पैग़म्बरे इस्लाम (स) के नाती इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शुभ जन्म दिवस है। आज ही के दिन अर्थात तीन शाबान सन चार हिजरी क़मरी को हज़रत अली अलैहिस्सलाम और हज़रत फ़ातेमा सलामुल्लाह अलैहा के दूसरे सुपुत्र इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का जन्म हुआ।

आज पैग़म्बरे इस्लाम (स) के नाती इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शुभ जन्म दिवस है। आज ही के दिन अर्थात तीन शाबान सन चार हिजरी क़मरी को हज़रत अली अलैहिस्सलाम और हज़रत फ़ातेमा सलामुल्लाह अलैहा के दूसरे सुपुत्र इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का जन्म हुआ। यह समचार जब पैग़म्बरे इस्लाम (स) को मिला तो वे बहुत प्रसन्न हुए। नवजात शिशु को सफ़ेद कपड़े में लपेटकर पैग़म्बरे इस्लाम (स) की सेवा में लाया गया। आपने बच्चे के दाएं कान में अज़ान और बाएं कान में अक़ामत कही और उसका नाम हुसैन रखा। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने बचपन के ६ वर्ष अपने नाना के प्रशिक्षण में व्यतीत किये। इमाम हुसैन के प्रति लगाव या उनसे प्रेम के संबन्ध में पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स) का यह कथन ही पर्याप्त है कि हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूं।