ईरान ने ब्रितानी सरकार से मांग की है कि वह अपने देश की जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के विरुद्ध हिंसा से काम न ले।विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने ब्रितानी जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर ब्रिटेन की पुलिस के आक्रमण पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि सरकार को जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के संबंध में किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर ब्रिटिश पुलिस का आक्रमण, विचारों की अभिव्यक्ति तथा विरोध प्रदर्शन करने के जनता के क़ानूनी अधिकारों के हनन का एक अन्य उदाहरण है। ज्ञात रहे कि ब्रिटेन में लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों ने पेन्शन के संबंध में सरकार की नीतियों के विरुद्ध गुरुवार को विभिन्न नगरों में प्रदर्शन किया था।
ईरानी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्तः
शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के विरुद्ध हिंसा से काम न ले ब्रिटेन
4 जुलाई 2011 - 19:30
समाचार कोड: 251436
ईरान ने ब्रितानी सरकार से मांग की है कि वह अपने देश की जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के विरुद्ध हिंसा से काम न ले।