इस्लामी गणतंत्र ईरान ने धरती से समुद्र में मार करने वाले सुपरसौनिक प्रकार के मीज़ाइल का परीक्षण करने की घोषणा की है। ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाब के एरोस्पेस विभाग के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अमीर हाजीज़ादे ने कहा कि यह मीज़ाइल समुद्र के भीतर जहाज़ों को निशना बनाने के लिए तैयार किया गया है।उन्होंने कहा कि यह मीज़ाइल फ़ार्स की खाड़ी में जारी मीज़ाइल अभ्यास के दौरान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेगा और इसे शीघ्र ही सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाब को सौंपा जाएगा।ईरान के सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाब ने पैग़म्बरे आज़म अर्थात महान पैग़म्बर-6 नामक दस दिवसीय मीज़ाइल अभ्यास 27 जून को आरंभ किया है। इस अभ्यास के दौरान विभिन्न प्रकार के मीज़ाइल दाग़े गए हैं।
3 जुलाई 2011 - 19:30
समाचार कोड: 251354
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने धरती से समुद्र में मार करने वाले सुपरसौनिक प्रकार के मीज़ाइल का परीक्षण करने की घोषणा की है।