2 जुलाई 2011 - 19:30

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यूनान के अधिकारियों ने ग़ज़्ज़ा के परिवेष्टित लोगों के लिए मानवता प्रेमी सहायता सामग्री ले जाने वाले ग़ज़्ज़ा मुक्ति कारवां-2 के अमरीकी जहाज़ के कप्तान को गिरफ़्तार कर लिया है।

यूनान में ग़ज़्ज़ा मुक्ति कारवां-2 के कप्तान को गिरफ़्तार कर लिया गया है।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यूनान के अधिकारियों ने ग़ज़्ज़ा के परिवेष्टित लोगों के लिए मानवता प्रेमी सहायता सामग्री ले जाने वाले ग़ज़्ज़ा मुक्ति कारवां-2 के अमरीकी जहाज़ के कप्तान को गिरफ़्तार कर लिया है। अमरीकी कार्यकर्ता समुद्री जहाज़ के माध्यम से ये सामग्री ले जाने का प्रयास कर रहे थे कि यूनान की स्पीड बोट्स ने उन्हें घेर लिया और बिना अनुमति के प्रीमा बंदरगाह से निकलने के बहाने उसे वापस बंदरगाह जाने पर विवश कर दिया। यूनान की तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बिना अनुमति के ग़ज़्ज़ा की ओर रवाना होने के कारण जहाज़ के कप्तान जान क्लोज़मियार को गिरफ़्तार कर लिया है और मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।